बक्सर । जिले के चक्की गाँव के लक्ष्मण डेरा स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ शनिवार से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया।
कीर्तन में क्षेत्र की कई कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है।
आयोजनकर्ता बबन यादव, सुरेश यादव एवं रामेश्वर यादव द्वारा मंदिर प्रांगण में प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाओं की समुचित तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जलपान और प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई है।
वहीं सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमित यादव द्वारा कीर्तन में शामिल होने वाले स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कुंजन यादव सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अमित यादव ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति रविवार को होगी। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments