Ad Code

बक्सर में भाजपा महिला मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी की अध्यक्षता में रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बक्सर जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।




इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी, पूर्वी नगर उपाध्यक्ष श्यामला पाठक, जिला प्रवक्ता उषा देवी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, जिला प्रवक्ता उषा रविदास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यसमिति सदस्यों में समुंद्री देवी, लाखमुनिया देवी, रेखा देवी, गुंजन देवी, हेमन देवी, निर्मला देवी, भागमनी देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।





कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा समाजहित, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर रखे गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। जिला अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu