Ad Code

विश्व एआई समिट में कथित हंगामे के विरोध में बक्सर में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का प्रदर्शन


बक्सर । राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विश्व एआई समिट के दौरान कथित हंगामे को लेकर बक्सर में भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने किया।



भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ द्वारा समिट में घुसकर तोड़फोड़ और हंगामा किया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि जब विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और राष्ट्राध्यक्ष भारत आए हुए हैं, ऐसे समय में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से उनका पुतला फूंककर आक्रोश जताया। जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ता शहर के गोलंबर पहुंचे, जहां पुतले का दहन किया गया।






प्रदर्शन में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बक्सर विधानसभा प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी मनीष मिश्रा, हरेराम पांडेय, तुलसी मल्लाह, अरुण यादव, सिद्धार्थ पांडेय, सोनू चौधरी, अखिलेश मल्लाह, मोहित पांडेय, वीरेश मल्लाह, नंदलाल गुप्ता, विकास सिंह, राजन सिंह, सोनल तिवारी, कुंदन वर्मा, आकाश उपाध्याय, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu