Ad Code


सुबह सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा दियारा इलाका,एक घायल- Goli-one




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- सुबह सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दियारा इलाका गूंज उठा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से त्रिलोकी यादव,(45 वर्षीय) पिता- अम्बिका यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा भरियार ओपी थाना क्षेत्र के चक्की भोला डेरा गाँव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिहलाल घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नाली विवाद को लेकर गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 








 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu