Ad Code


भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बक्सर से किया पदयात्रा की शुरुआत- congress-leader




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर पुष्पमाला अर्पित किया। तदुपरांत अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा की शुरुआत की गई। जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।


 कार्यक्रम में महात्मा गांधी के आदमकद मूर्ति एवं बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर देश में एकता भाईचारा सद्भाव एवं संविधान का रक्षा का प्रण लिया गया। हम कांग्रेसी पर यात्रा पर निकल पड़े चौसा, सरेंजा, राजपुर, मनोहरपुर में रात्रि विश्राम किया गया। तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांधी के सपनों के भारत का संदेश देने का काम बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कर रही है। प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे ने कहा कि हम कांग्रेस जन वर्तमान सरकार के द्वारा जो देश में स्थिति बिगाड़ी गई है। आपसी भाईचारा टूट गया है। धर्म के उन्माद में जात के उन्माद में देश टूटने के कगार पर खड़ा है उसे हम भारत जोड़ो अभियान के तहत भारत जोड़ने का काम करेंगे।

 कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, महिला अध्यक्ष साधना पांडे, सेवादल अध्यक्ष धवन जी पांडे, संजय पांडेय, बूचा उपाध्याय, गौरव राय, महिमा शंकर उपाध्याय, राजारमन पांडे, रामाकांत चौबे, शिव कांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, बबन उपाध्याय, रामस्वरूप अग्रवाल, सुरेश जयसवाल, अभिषेक जायसवाल, मनोज कुमार, रोहित उपाध्याय, अभिमन्यु मिश्रा, चंदा देवी, संजय सिंह, अमन कुमार, बबलू कुमार, शिवानंद पांडे, आनंद कुमार सिंह आदि अनेक जन शामिल रहे।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu