Ad Code


बढ़ने लगा गंगा नदी का जलस्तर, बर्बादी की अंदेशा से सहमे दियारावासी- buxar-district




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- मानसून के दस्तक देते ही बक्सर जिले में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार की दोपहर जहाँ जलस्तर की रफ्तार चार सेंटीमीटर प्रति घण्टे बढ़ रही थी।तो वही शनिवार को रफ्तार में एक सेंटीमीटर की कमी पाई गई। सुबह छः बजे से दोपहर बारह बजे  तक जलस्तर स्थिर बना हुआ था। वही दोपहर  एक बजे से शाम पांच बजे तक तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई। आज बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 52.37 मीटर पर पहुंच चुका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि गंगा नदी अभी उफान पर नही कहा जायेगा लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है।

बता दे कि भीषण गर्मी के कारण बक्सर में गंगा का जलस्तर काफी नीचे चला गया था। घाट पर बनाई गई सीढ़ियों से नदी की दूरी बढ़ गई थी।लेकिन तीन दिन से गंगा नदी और इसकी सहायक कर्मनाशा और ठोरा नदी नदियों के पानी मे जैसे ही पानी बढ़ने लगा वैसे ही नदी का जलस्तर सीढ़ियों के पास पहुंच गया।बक्सर के रामरेखा घाट और चौसा के महदेवा घाट पर नदी का जलस्तर बढ़ने से बनाई गई सीढ़ियों के निचले पायदान पर नदी का पानी चढ़ गया है।वही बढ़ते जलस्तर को देख मछुवारों में खुशी देखी जा रही रही है।वे जला ले पूरे दिन नदी में मछली ढूंढ रहे है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की सुबह 6 बजे दोपहर 12बजे तक गंगा नदी का जलस्तर स्थिर पाया गया।लेकिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे  तक जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार बढ़ोतरी देखा गया।इस तरह से शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर 52.37 मीटर पर जा पहुंचा है। नाविकों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में तीन दिन से काफी तेजी से तो काफी धीमी रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu