Ad Code


चौसा प्रखंड में आठवें चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सफल रहा जिला प्रशासन,71.23% फीसदी हुआ मतदान- panchayat-election



             

            
                                   
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  पंचायत आम निर्वाचन 2021 के आठवें चरण में बक्सर जिला के चौसा प्रखंड में बुधवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के द्वारा आज सुबह से ही चौसा प्रखंड के अंतर्गत बनारपुर, सिकरौल, सरेंजा, पलिया, रामपुर एवं डीहरी पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें।
वही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से बातचीत की एवं उनका फीडबैक प्राप्त किया।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के बाद प्रखंड चौसा से, हो रहे मतदान की सारी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त  रिपोर्ट के अनुसार आज चौसा प्रखंड में 71.23% मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 70.25% एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 72.21% रहा। महिलाओं ने मतदान की प्रक्रिया में पूर्व की भांति उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।
मतदान के बाद ईवीएम एवं मतपेटिकाओ को बाजार समिति बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड चौसा का मतगणना 26 नवम्बर को प्रातः 8:00 बजे से बाजार समिति बक्सर अवस्थित एसएफसी गोदामाें में प्रारंभ होगा।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu