Ad Code


नही रहें पूर्व सैनिक रामविलास दुबे,1971 की युद्ध में पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर किए थे मजबूर- Indian exarmy




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  मंगलवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के नादाँव गाँव निवासी व भारतीय सेना के सेवानिवृत्त आनरी लेफ्टिनेंट सह सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रामविलास दुबे का आकस्मिक निधन 98 वर्ष की आयु में हो गया। इसकी जानकारी देते हुए उनके पोते अमरेंद्र दुबे ने बताया कि अधिक आयु होने के साथ साथ वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे इसी बीच दादाजी का देहांत मंगलवार अहले सुबह हो गया। 

उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को दादाजी पर गर्व है कि वे देश की सेवा में अपनी अहम योगदान दिए हैं। अमरेंद्र दुबे ने बताया कि देश आजाद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जितने भी युद्ध हुए उन सभी लड़ाइयों में उनके दादाजी ने वीरता से युद्ध की। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों को अपने पराक्रम से पीछे भागने पर मजबूर किये थे। बाद में उन्हें सेना में पदोन्नति करते हुए अनरी लेफ्टिनेंट बनाया गया। इसके अलावा जब वे सन 1975 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए उसके बाद सीआईएसएफ में भर्ती होकर देश की सेवा करने लगे।

 इस दौरान उन्हें असिस्टेंट कमांडेंट भी बनाया गया। वही पूर्व सैनिक रामविलास दुबे के स्वर्ग सिधारने के बाद उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रामेश्वर दुबे, अमरेन्द्र दुबे, मुखिया मुन्ना सिंह, सरपंच संजय सिंह ,नेपाल यादव,मुन्ना यादव, बुनेला,अनिल चौहान सहित अन्य कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 




 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu