Ad Code

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नगर पश्चिमी ने किया हवन-पूजन



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।



कार्यक्रम का आयोजन भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी के संयोजक सह नगर महामंत्री पवन चौरसिया के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हवन में आहुति देकर संगठन की एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।



नगर महामंत्री अंजय कुमार चौबे, मीडिया प्रभारी अंकित राय, आदित्य केशरी, दीपक पांडेय, राज सिंह, विपुल पाठक और संतोष पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘विकसित भारत, समृद्ध बक्सर’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu