बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत बक्सर के कोईरपुरवा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद बक्सर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह के नेतृत्व में तथा भाजपा की सक्रिय सदस्य रामधारी के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत शिवचर्चा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने शिव के भजनों का गायन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ के नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और शुभकामना के भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में शिवचर्चा कर रही महिला टीम के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, पुष्पा देवी, बूथ अध्यक्ष रंजू देवी, राजकुमारी देवी, ममता देवी, कंचन देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments