Ad Code

खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, गांवों में घुसने लगा पानी; तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात


बक्सर/ब्रह्मपुर । गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। खतरे के निशान के करीब पहुंचते ही गंगा का पानी गांवों और निचले इलाकों में प्रवेश करने लगा है, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों को लेकर चिंतित हैं।





ब्रह्मपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत उत्तरी नैनीजोर के कई इलाकों में पानी फैलने से पंचायत आंशिक रूप से जलमग्न हो चुकी है। वहीं ढाबी गांव, गजाधर डेरा और पोखरा ढाला गांव गंगा के पानी की चपेट में आकर पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। जलस्तर में लगातार वृद्धि से स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।






इधर, संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। बक्सर–कोइलवर तटबंध की निगरानी तेज कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक टीमों को अलर्ट कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के अन्य गांव भी प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की नजर जलस्तर और तटबंध की स्थिति पर बनी हुई है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu