Ad Code

फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार को लेकर 5 सितंबर को बक्सर आएंगे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा


बक्सर । फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार और बिहार के जल अधिकारों के मुद्दे को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आगामी 5 सितंबर को बक्सर में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।




कार्यक्रम का मुख्य नारा “बिहार की धरती करे पुकार, फरक्का संधि पर हो पुनर्विचार” रखा गया है। इसके साथ ही “चलो बक्सर, बिहार का हक-बिहार की बात” का संदेश देते हुए जिलेवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।

जदयू के दोनों विधायक डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह और राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठकों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।




वहीं जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा भी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि फरक्का जल संधि से जुड़े मुद्दे को लेकर आयोजित यह संवाद बिहार के हित और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा।

यह कार्यक्रम 5 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे बक्सर के सेंट्रल जेल रोड स्थित बगीचा उत्सव मैरेज लॉन में आयोजित होगा। जनता दल (यूनाइटेड), बक्सर की ओर से जिले की समस्त सम्मानित जनता को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि फरक्का जल संधि का मुद्दा बिहार के हितों और भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से 5 सितंबर को बक्सर पहुंचकर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और बिहार के हक व अधिकार की आवाज को मजबूत बनाने की अपील की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu