Ad Code

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का बक्सर में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को किया एकजुट रहने का आह्वान


बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के प्रथम बक्सर आगमन पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर के सिंडिकेट पर बड़ी संख्या में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर और फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा इलाका भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।




स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस चौकी स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा। वहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि देश को अस्थिर करने के उद्देश्य से कुछ विदेशी एनजीओ भोले-भाले युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को ऐसी चुनौतियों का मजबूती से सामना करते हुए हर परिस्थिति में एकजुट रहना होगा, ताकि देश की प्रगति की राह में कोई बाधा उत्पन्न न कर सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि बिहार के साथ-साथ खासकर बक्सर के भाजपा युवा कार्यकर्ताओं में हर प्रकार की विभाजनकारी चुनौतियों से निपटने की क्षमता और सामर्थ्य है।





वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने और केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश में कुछ विभाजनकारी शक्तियां युवाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भारत का युवा उनके मंसूबों को नाकाम करते हुए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का माद्दा रखता है।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रदीप दुबे, कुलभूषण, रुपेश दुबे, धीरज पाठक, विमल सिंह, सतेन्द्र पाण्डेय, सूर्यभान सिंह, राजा निषाद, शिवम, विक्की, दिलीप उपाध्याय, सोनू कुशवाहा, रत्नेश, सुशांत, मधु यादव एवं कमलेश महाजन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में विमल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu