Ad Code

कोपवा में 25 सितंबर को गूंजेगी दंगल की हुंकार, महिला-पुरुष पहलवान दिखाएंगे दमखम


बक्सर । अनंत चतुर्दशी के अवसर पर डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत कोपवा की धरती एक बार फिर कुश्ती के रोमांच की गवाह बनेगी। मां काली कोपवा वाली की असीम कृपा एवं प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. शिवकुमार सिंह, सुप्रसिद्ध पहलवान स्व. रामदरश सिंह तथा स्व. सच्चिदानंद सिंह पहलवान की पुण्य स्मृति में महिला-पुरुष विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दंगल को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।


विराट दंगल का आयोजन आगामी 25 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक रामदरश सिंह पहलवान व्यायामशाला, कोपवा में होगा। आयोजन में महिला एवं पुरुष पहलवान अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। अखाड़े में पहलवानों की जोरदार भिड़ंत देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर मां काली कोपवा वाली मंदिर परिसर में मंदिर निर्माण समिति एवं आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में दंगल को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अखाड़े की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही दर्शकों और अतिथियों की सुविधा को लेकर भी रणनीति बनाई गई।



समिति ने निर्णय लिया कि दूर-दराज से आने वाले दर्शकों एवं अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गांव के नवयुवक सक्रिय रूप से व्यवस्था संभालेंगे। अतिथियों के स्वागत और सम्मान को भी विशेष स्वरूप देने पर जोर दिया गया। आगंतुकों को अंगवस्त्र भेंट करने के साथ बिहार की शान पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति के सचिव अरुण कुमार सिंह, संयोजक दीपू सिंह, अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह और संचालक प्रिन्स सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विराट दंगल के रोमांच का आनंद लेने की अपील की। बैठक में अरुण सिंह पहलवान, छोटू सिंह, वीरेंद्र सिंह, लूलू सिंह, सागर सिंह, रोशन सिंह, वीरू सिंह, अखिलेश सिंह, शक्ति तिवारी, बिटू कुमार, करिया सिंह एवं जयप्रकाश सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu