Ad Code

एमवी कॉलेज में Full Stack, MERN और Business Analytics की दी गई जानकारी


बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से ISM Patna के सहयोग से Full Stack & MERN तथा Business Analytics विषय पर विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन मानस भवन में किया गया। कार्यशाला में BCA एवं BBA के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं BCA-BBA निदेशक प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ उपलब्ध व्यावहारिक एवं तकनीकी अवसरों का भी लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

पहले सत्र में ISM Patna के BCA विभाग के Assistant Professor भावेश कुमार ने Full Stack एवं MERN तकनीक के विभिन्न पहलुओं, उपयोग और IT क्षेत्र में इसकी संभावनाओं की जानकारी दी। दूसरे सत्र में Training & Placement Department के नीरू झा ने Business Analytics के साथ Personality Development, संचार कौशल और रोजगारपरक क्षमताओं पर चर्चा की। दोनों सत्रों में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे और संवाद किया।



कार्यक्रम में ISM Patna के Admission Department के Assistant Manager विजय कुमार राय के अलावा महाविद्यालय के शिक्षक सारोज कुमारी सर्राफ, अरविंद कुमार, मधुसूदन कुमार, यथार्थ राज एवं अरुण कुमार ओझा समेत BCA एवं BBA के शिक्षक मौजूद रहे।

संचालन BBA Coordinator डॉ. पंकज कुमार चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन BCA Coordinator डॉ. सैकत देबनाथ ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शिवम भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu