Ad Code

अपर समाहर्ता ने की जनसुनवाई, चार आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश



बक्सर । शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता विभागीय जांच सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने आम जनता से मुलाकात कर जनसुनवाई की। 






इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दो आवेदन राजस्व विभाग, एक आवेदन विकास विभाग तथा एक आवेदन अन्य संबंधित विभाग से जुड़ा हुआ था।




अपर समाहर्ता शशिकांत पासवान ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और न्यायोचित तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu