Ad Code

स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, दीपावली से पहले होगा रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण



बक्सर । जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य केंद्रों एवं विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी तथा मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।




बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गईं। साथ ही उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं का समुचित उपयोग नहीं किए जाने की बात भी सामने आई।

इस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने संस्थानों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पदाधिकारियों, कर्मियों एवं शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ संस्थानों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा।





जिलाधिकारी ने दीपावली से पूर्व जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में आवश्यक रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमरांव को भी नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े संस्थानों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu