Ad Code

सांसद सुधाकर सिंह के प्रयास रंग लाए, इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की सैद्धांतिक अनुमति


बक्सर । बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। बक्सर स्थित इटाढ़ी रेलवे फाटक (गुमटी) को खोलने के लिए सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है। अब तकनीकी, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि इन प्रक्रियाओं को पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके बाद इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोल दिया जाएगा।





इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने से बक्सर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बंद इस गुमटी के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था, वहीं शहर में रोजाना जाम की समस्या भी बनी रहती थी। गुमटी के खुलने से आवागमन सुगम होने के साथ ही जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा और बक्सर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने की मांग जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा था, जिस पर लगातार प्रयास किया गया।





उन्होंने कहा कि गुमटी को खोलने के लिए सैद्धांतिक अनुमति मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब शेष तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। प्रक्रियाएं पूरी होते ही गुमटी को आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने की खबर के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी अब जल्द समाप्त होगी और बक्सर शहर के यातायात को भी इससे राहत मिलेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu