Ad Code

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के साथ बक्सर की सड़कों पर उतरेंगे रेडिएंट स्कूल के सैकड़ों बच्चे,शुक्रवार सुबह निकलेगी प्रभात फेरी, प्रशासनिक अधिकारी भी होंगे शामिल


बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेडिएंट पब्लिक स्कूल, बक्सर के सैकड़ों छात्र शुक्रवार की सुबह नगर में तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकालेंगे। यात्रा में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे।






रेडिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने तथा उन्हें देश की रक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है।

उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे विद्यालय परिसर से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा चरित्रवन, कॉलेज गेट, किला मैदान, वीर कुंवर सिंह चौक, ज्योति चौक एवं न्यू बाइपास जेल पईन रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।






यात्रा के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगरवासियों को राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश देंगे। कार्यक्रम में सदर एसडीओ अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu