Ad Code

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सदर प्रखंड में निकली तिरंगा यात्रा, अधिकारियों और जीविका दीदियों ने लिया हिस्सा


बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सदर प्रखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों के साथ जीविका दीदियों और स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




तिरंगा यात्रा में उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सहभागिता की।




यात्रा के दौरान जीविका दीदियों और स्वयंसेविकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने आम लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को गौरव और उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu