वार्ड नंबर 20 स्थित श्री महाकाली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ होगा वार्षिक पंचित पूजा का आयोजन
बक्सर । शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित गजाधरगंज में शुक्रवार को श्री महाकाली वार्षिक पूजन महोत्सव 2026 का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर श्री महाकाली मंदिर परिसर में वार्षिक पंचित पूजा एवं महोत्सव आयोजित होगा।
श्री महाकाली पूजा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से सपरिवार पूजन समारोह में शामिल होकर मां महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
पूजा समिति के सचिव राहुल कुमार ने बताया कि मां श्री महाकाली की असीम कृपा और आशीर्वाद से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस पूजन महोत्सव को लेकर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ेगी।
वार्षिक पूजन महोत्सव का आयोजन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्री महाकाली मंदिर, वार्ड नंबर 20, गजाधरगंज, बक्सर में किया जाएगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments