Ad Code

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रक्तदान शिविर, 60 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान



डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम फाउंडेशन ने लगातार चौथे वर्ष किया आयोजन, मानवता और समाजसेवा का दिया संदेश

बक्सर । जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम फाउंडेशन की ओर से लगातार चौथे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हजरत दादा दरिया साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में 60 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और समाजसेवा का संदेश दिया।




रक्तदान शिविर में शामिल होने पहुंचे लोगों का गर्मजोशी से स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि नेमतुल्लाह फरीदी उपस्थित रहे। उनके साथ राजेश यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद वकार कुरैशी ने रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।





कार्यक्रम में साबित रोहतास्वी, अफरोज आलम, ओम जी यादव, सोनू सुप्रिया, अमजद अली, एजाज अहमद उर्फ छोटे, रामजी सिंह, रेहान इदरीसी, परवेज कुरैशी, मोहम्मद नौसाद, मो. आसिफ, सोनू गोल्डन इदरीसी, राजन भाई एवं सद्दाम राइन सहित कई सम्मानित सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान जीवनदान के समान है। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने धार्मिक उत्सव को समाजसेवा से जोड़ते हुए आपसी भाईचारे और इंसानियत की एक प्रेरक मिसाल पेश की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu