बक्सर । नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी एवं प्रभात खबर से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट मनीष मिश्रा की माता मालती देवी के श्राद्धकर्म में रविवार को पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मालती देवी 26 जुलाई को अपने पति के साथ तीर्थराज प्रयाग में एकादशी स्नान के लिए गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका प्रारंभिक उपचार प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उनका एक हाथ काटना पड़ा, जबकि दोनों पैरों का भी ऑपरेशन किया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
श्राद्धकर्म में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ मृत्युंजय सिंह, ओमकार नाथ मिश्र, प्रशांत कुमार राय, आशुतोष सिंह, पंकज कमल, गुलशन सिंह, चंद्रकांत निराला, रवि शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकार, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मालती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments