Ad Code

व्यवसायी अजीत सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नम हुईं आंखें


बक्सर । जिले के जाने-माने एवं सफल व्यवसायी रहे स्वर्गीय अजीत सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सिंडिकेट गोलंबर स्थित कैलाश भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ब्रदर्स बिजनेस सेंटर (बीबीसी) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके परिजनों, मित्रों, कर्मचारियों एवं सामाजिक लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।





अजीत सिंह को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि वे एक अच्छे एवं सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ बेहद मिलनसार, उदार और सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। बक्सर के व्यवसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके व्यवहार और दरियादिली के कारण आज भी लोग उन्हें शिद्दत से याद करते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में उनके बड़े भाई अमित ने पुष्प अर्पित कर अपने छोटे भाई को नमन किया। इस दौरान मित्रों और कैलाश भवन के कर्मियों ने भी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भरी जवानी में उनके असमय चले जाने की चर्चा होते ही माहौल गमगीन हो गया और उनकी यादों को साझा करते हुए कई लोगों की आंखें नम हो गईं।




मौके पर पंजाब एंड सिंध बैंक की सीनियर मैनेजर अंजलि कुमारी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजर विनीत कुमार, राजेश दुबे, सुजीत सिंह, अप्पू ओझा, विनायक, राकेश, अंतू, नागेंद्र, मनीष सिंह, अजय, कमलेश, अभिषेक पांडेय, यादव जी, विनोद सिंह सहित ब्रदर्स बिजनेस सेंटर एवं कैलाश भवन के कर्मचारी तथा अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि अजीत सिंह आज भले ही शारीरिक रूप से उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व, उनकी दरियादिली और उनसे जुड़ी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu