Ad Code

रामरेखा घाट से स्नान करने गए युवक की अपाची बाइक चोरी, नगर थाने में शिकायत


बक्सर । रामरेखा घाट पर गंगा स्नान और जल लेने पहुंचे एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाना बक्सर में आवेदन देकर मोटरसाइकिल की बरामदगी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




पीड़ित रितेश कुमार सिंह, पिता रामभाशीष सिंह, निवासी ग्राम-मंझरिया, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपनी टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल (BR44R0457) से रामरेखा घाट पहुंचा था। उसने रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी की और गंगा स्नान के लिए चला गया। स्नान कर गंगा जल लेकर वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।





इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार बाइक का रंग काला और लाल है। मोटरसाइकिल का इंजन नंबर AE8KN2310813 तथा चेसिस नंबर MD634AE88N2K09898 बताया गया है।

पीड़ित ने नगर थानाध्यक्ष से मामले में सनहा दर्ज कर मोटरसाइकिल की तलाश एवं बरामदगी के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu