Ad Code

यशोदा ब्रह्म बाबा के प्रांगण में सजेगा भक्ति का दरबार, 31 अगस्त से शुरू होगा अखंड हरिकीर्तन



बक्सर । एनएच-922 के किनारे यशोदा नगर, अहिरौली स्थित यशोदा ब्रह्म बाबा प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।





आचार्य सत्येन्द्र तिवारी (सोनू बाबा) ने बताया कि 31 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।





उन्होंने बताया कि अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण 1 सितंबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन यशोदा नगर, अहिरौली, मेन रोड एनएच-922, औद्योगिक क्षेत्र, बक्सर (बिहार) में होगा।

आयोजकों ने नगरवासियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

इस आयोजन में आचार्य सत्येन्द्र तिवारी (सोनू बाबा), ऋषि पाण्डेय एवं कार्तिकेय चौबे सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu