Ad Code

वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेक पोस्ट पर आल्टो कार से 127 लीटर से अधिक शराब बरामद, एक गिरफ्तार


बक्सर । जिले में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक आल्टो कार से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।





बक्सर के उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान आल्टो कार संख्या BR-01AQ-8408 से कुल 127.72 लीटर शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि कार से 356 बोतल, प्रत्येक 200 एमएल की देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 71.2 लीटर है, बरामद की गई। वहीं, 314 बोतल, प्रत्येक 180 एमएल की विदेशी शराब भी जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 56.52 लीटर है।





इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तेजनारायण सिंह, पिता ओमप्रकाश सिंह, निवासी ग्राम पवनी, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर के रूप में की गई है। उसकी उम्र 26 वर्ष बताई गई है।

उत्पाद विभाग ने शराब और बरामद आल्टो कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu