Ad Code

सासाराम-बक्सर-बलिया नई रेलवे लाइन की मांग तेज, रेल मंत्री से सर्वेक्षण और डीपीआर कराने का अनुरोध


बक्सर । बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क से जोड़ने के उद्देश्य से सासाराम-बक्सर-बलिया नई रेलवे लाइन के निर्माण की मांग उठाई गई है। इस संबंध में रेल मंत्री एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भेजकर परियोजना का सर्वेक्षण कराने, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और तकनीकी एवं आर्थिक व्यवहार्यता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की गई है।






राष्ट्रीय संयोजक “आपकी आवाज़” डॉ. निसार अहमद ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता लंबे समय से बेहतर और सीधे रेल संपर्क की आवश्यकता महसूस कर रही है। सासाराम से बक्सर होते हुए बलिया तक नई रेलवे लाइन का निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना साबित हो सकती है।

पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण से सासाराम, बक्सर और बलिया के बीच सीधा एवं बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा। इसका लाभ क्षेत्र के लाखों लोगों को मिलने की उम्मीद है। साथ ही व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित हो सकते हैं।





डॉ. निसार अहमद ने रेल मंत्री से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का आवश्यक सर्वेक्षण (FLS) कराया जाए और इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाए। उन्होंने तकनीकी एवं आर्थिक व्यवहार्यता के आधार पर परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने का भी अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि सासाराम-बक्सर-बलिया नई रेलवे लाइन क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। पत्र के साथ क्षेत्र का मानचित्र तथा जनसंख्या और व्यापार से संबंधित विवरण भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।

राष्ट्रीय संयोजक ने उम्मीद जताई है कि रेल मंत्रालय जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu