Ad Code

जदयू में नई प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारियां, डुमरांव की अंजुम आरा बनीं प्रदेश महासचिव


बक्सर । जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इस क्रम में डुमरांव की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजुम आरा को प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (पटना) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं परशुराम तत्वां को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अशोक प्रजापति और प्रशांत कुमार उर्फ सोनू सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है।



नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जदयू के बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।




जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में विनोद राय, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, विमल रवि राज, रघुवेंद्र उज्जैन, मनु सिंह, नथुनी खरवार, बबलू शर्मा, प्रीति पटेल, विवेक प्रजापति, श्याम जी और आजाद सिंह राठौर सहित कई जदयू कार्यकर्ता शामिल रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu