बक्सर । शहर के ज्योति चौक, स्टेशन रोड स्थित तनिष्क बक्सर शोरूम में रविवार को बच्चों के लिए विशेष ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय तनिष्क के "मैथली कलेक्शन" की ज्वेलरी रखा गया, जो बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी कला से प्रेरित है। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट ड्राइंग बनाने वाले पांच बच्चों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने नटखट अंदाज से पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ डांस, गीत-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के साथ यादगार पल बिताए।
इस अवसर पर शोरूम में प्रदर्शित डायमंड ज्वेलरी के नए कलेक्शन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बने। आधुनिक डिजाइनों और उत्कृष्ट कारीगरी से सजे इन कलेक्शनों को ग्राहकों ने काफी पसंद किया।
तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ परिवारों को एक साथ खुशी के पल बिताने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 20 जुलाई तक तनिष्क में "फेस्टिवल ऑफ डायमंड" का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तनिष्क के Encircle मेंबर ग्राहकों को 1 से 5 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही डायमंड ज्वेलरी पर विभिन्न ऑफर्स के माध्यम से 21 से 40 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
इसके अलावा "शुभ विवाह ऑफर" के तहत गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर भी ग्राहकों को बाजार मूल्य की तुलना में बेहतर एक्सचेंज वैल्यू उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टोर की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सीनियर रिटेल सेल्स ऑफिसर उत्तम, शिखा, पूजा, योगेश, प्रिंस, अंशु, संध्या, अमन, आयुष, छाया, पल्लवी, प्रदीप और वैभव सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में तनिष्क बक्सर ने ग्राहकों से 16 से 20 जुलाई के बीच शोरूम पहुंचकर फेस्टिवल ऑफ डायमंड, शुभ विवाह ऑफर और गोल्ड एक्सचेंज की विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments