बक्सर । जिले के चौसा पावर प्लांट में कार्यरत इटाढ़ी प्रखंड के परासी गांव निवासी हिमांशु उपाध्याय पिछले 28 जून से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर नहीं लौटे, जिसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजनों ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
लापता युवक के बड़े भाई ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि हिमांशु 28 जून को चौसा पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
परिजनों के अनुसार, हिमांशु का मोबाइल फोन उनके साथ काम करने वाले अनूप उपाध्याय (पिता–वीरेंद्र उपाध्याय, निवासी परसिया, दलसागर) के पास मिला। पूछताछ में अनूप ने बताया कि उसे यह मोबाइल किसी अन्य युवक ने दिया था। हालांकि, हिमांशु के बारे में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
मामले की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए युवक की तलाश में जुटी है।
इधर, परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को हिमांशु उपाध्याय के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो कृपया 7979998355 पर तत्काल सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments