Ad Code

बिहार कैबिनेट की मंजूरी पर वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने मनाया जश्न, दीप जलाकर मनाई खुशी



बक्सर । बिहार सरकार की कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कारा परिसर स्थित भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से अलग किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बक्सर में श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। निर्णय की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान वामन मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई गईं तथा प्रसाद का वितरण किया गया।




कार्यक्रम की अध्यक्षता वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार राय (कल्लू राय) ने की। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव सिकंदर सिंह सहित प्रेम मिश्रा (भाई जी), अविनाश राय, राहुल राय, राकेश सिंह, सागर सिंह, मुकेश राम, मुकेश सिंह एवं अन्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर भगवान वामन के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।





श्रद्धालुओं ने कहा कि यह निर्णय वर्षों पुरानी जनभावना और धार्मिक आस्था का सम्मान है। मंदिर को जेल परिसर से अलग किए जाने के बाद अब श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से दर्शन-पूजन की सुविधा मिलेगी तथा मंदिर के समुचित विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल है। निर्णय के तहत मंदिर परिसर से संबंधित भूमि को सुरक्षित रखते हुए चारदीवारी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे भविष्य में मंदिर का व्यवस्थित विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह फैसला बक्सर के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्र भगवान वामन मंदिर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu