Ad Code

सिमरी में संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, वेतनमान की मांग


बक्सर । शुक्रवार को जिले के सिमरी स्थित दंडी स्वामी सहजानंद संत विनोबा डिग्री महाविद्यालय में ‘अनुदान नहीं, वेतनमान फोरम’ के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन संबद्ध डिग्री शिक्षक-शिक्षकेत्तर संघ के बैनर तले आयोजित हुआ। इस दौरान शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।




प्रदर्शन के दौरान ‘शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी एकता जिंदाबाद’ समेत अन्य नारों के माध्यम से सरकार का ध्यान संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अनुदान व्यवस्था के स्थान पर नियमित वेतनमान लागू करने की मांग रखी।

इस अवसर पर दंडी स्वामी सहजानंद संत विनोबा डिग्री महाविद्यालय, सिमरी के राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं ‘अनुदान नहीं, वेतनमान फोरम’, पटना के सेंट्रल कोर कमेटी सदस्य प्रो. विनोद कुमार ओझा ने कहा कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। 





उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानजनक एवं नियमित वेतनमान मिलने से ही उनकी आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आएगा।

उन्होंने कहा कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

प्रदर्शन में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu