Ad Code

जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राहुल सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जताया आभार



पटना/बक्सर । जनता दल (यूनाइटेड) के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डुमराँव विधायक राहुल सिंह ने रविवार की सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।





मुलाकात के दौरान विधायक राहुल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।




इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। राहुल सिंह ने कहा कि जदयू की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विधि प्रकोष्ठ को सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में राहुल सिंह को जदयू विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu