Ad Code

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले जदयू नेता श्याम जी वर्मा, ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के विकास के लिए जताया आभार


पटना/बक्सर । जनता दल (यूनाइटेड) मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव श्याम जी वर्मा ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुर के प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।




मुलाकात के दौरान श्याम जी वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई करोड़ों रुपये की राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल से मंदिर परिसर का व्यापक विकास हुआ है, जिससे आज यह धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधायुक्त और आकर्षक बन चुका है।





श्याम जी वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने बक्सर जिले के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा धार्मिक स्थलों के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिसका लाभ आज भी जिले की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी बक्सर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को इसी तरह प्राथमिकता मिलती रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu