Ad Code

बक्सर में कल लगेगा सोलर मेला, रूफटॉप सोलर योजना की मिलेगी पूरी जानकारी


बक्सर । बक्सर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। विद्युत प्रमंडल, बक्सर की ओर से शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को नगर भवन में सोलर मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन बक्सर के जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा।





इस मेले में भारत सरकार की रूफटॉप सोलर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी, घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, आवेदन की विधि तथा इसके आर्थिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न अधिकृत एजेंसियां अपने स्टॉल लगाकर लोगों की शंकाओं का समाधान करेंगी और सोलर पैनल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराएंगी।





विद्युत प्रमंडल ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सोलर मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे सरकारी योजना का लाभ उठाकर बिजली खर्च में बचत कर सकें और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे सकें।

सोलर मेला अथवा रूफटॉप सोलर योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 7488681966 पर संपर्क किया जा सकता है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu