बक्सर । जनता दल (यूनाइटेड) ने डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल कुमार सिंह को पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
जदयू के बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने राहुल सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह की नियुक्ति से पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
राजकुमार शर्मा ने बताया कि राहुल कुमार सिंह दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक विद्वान अधिवक्ता के रूप में कई महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी कर चुके हैं। भारतीय कानून पर उनकी गहरी पकड़ और विधिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल सिंह के नेतृत्व में जदयू विधि प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा। नियुक्ति की घोषणा के बाद युवानेता रंजीत सिंह उर्फ फुड्डू सिंह सहित जिला एवं प्रदेशभर से नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments