Ad Code

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने पर छह शिक्षक हुए सम्मानित



बक्सर । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बक्सर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के छह शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, समावेशी शिक्षा तथा गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना था।




सम्मानित शिक्षकों में राजकीय +2 उच्च विद्यालय, डुमरांव के हिंदी शिक्षक विमल कुमार सिंह, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बिझौरा के राजेश राय, +2 उच्च विद्यालय, कठार के कंप्यूटर शिक्षक रवि प्रकाश, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खीरी के प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्रा, मध्य विद्यालय, धनहा की शिक्षिका सुगंधा कुमारी तथा मध्य विद्यालय, ब्रह्मपुर की शिक्षिका नूपुर शामिल रहीं।




सम्मान समारोह में जिलाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य एवं एडीएम अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनन्या, रजनीश झा, सुरेश प्रसाद, एपीओ रामभजन, डायट डुमरांव के प्राचार्य मनीष कुमार पांडेय, व्याख्याता नवनीत कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी, समाजसेवी एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu