Ad Code

डुमरांव के निवर्तमान एसडीओ राकेश कुमार को रेलयात्री कल्याण समिति ने दी भावभीनी विदाई


बक्सर । रेलयात्री कल्याण समिति के सौजन्य से डुमरांव के निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार के सम्मान में मंगलवार को टुड़ीगंज बाजार स्थित जय हनुमान कॉम्प्लेक्स में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बक्सर से रघुनाथपुर तक समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें शाल, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।





समारोह की अध्यक्षता जिले के चर्चित समाजसेवी एवं पूर्व प्रमुख बद्री विशाल सिंह ने की, जबकि संचालन रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शंभू चौरसिया के स्वागत गीत से हुई।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रेलयात्री कल्याण समिति केवल रेल यात्रियों की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जब भी सहयोग की आवश्यकता पड़ी, समिति के सदस्य हमेशा आगे खड़े मिले। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भी उनकी नई जिम्मेदारी होगी, डुमरांव और यहां के लोगों का स्नेह एवं अपनापन हमेशा याद रहेगा।




डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि राकेश कुमार ऐसे अधिकारी रहे जिन्होंने जनता के बीच एक प्रशासक नहीं, बल्कि अभिभावक की भूमिका निभाई। समाज के अंतिम पंक्ति के लोग भी बिना किसी संकोच के उनके चेंबर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे और उनका समाधान होता था। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील और जनप्रिय अधिकारियों की विदाई हमेशा भावुक कर देने वाली होती है।

इस अवसर पर भारत भूषण सिंह, रासबिहारी राय, विजेंद्र सिंह यादव, उपेंद्र सिंह, रवि शंकर श्रीवास्तव, पंकज पटेल, कार्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश केशरी, रामबाबू कुशवाहा, उमेश प्रसाद, उदय सिंह, जनार्दन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कुमार राम अवतार, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना चौबे, लल्लू सिंह, दीनेश्वर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu