बक्सर । रेलयात्री कल्याण समिति, शाखा टुड़ीगंज के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। देर शाम धरना का सशर्त समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन इमरान खान ने किया।
धरना में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह, केंद्रीय कमेटी के बीजेन्द्र सिंह यादव, रासबिहारी राय, कामेन्द्र सिंह, पंकज कुमार पटेल सहित सदीसोपुर, बिहटा, आरा, बक्सर, बरुना और डुमरांव से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
समिति ने टुड़ीगंज स्टेशन पर बक्सर–पटना सुपरफास्ट, टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस के ठहराव, पैसेंजर ट्रेनों के समयानुसार परिचालन तथा पेयजल, शौचालय, यात्री शेड, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद टुड़ीगंज स्टेशन से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव समाप्त कर दिया गया, जिससे स्टेशन का राजस्व भी प्रभावित हुआ है। वहीं शाखा अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन धरना और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना में पूर्व प्रमुख बद्री विशाल सिंह, पूर्व मुखिया राजू सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, सरपंच जनार्दन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और सैकड़ों रेल यात्री उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments