Ad Code

बक्सर में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत प्रिंटर और सीसीटीवी कैमरे ले उड़े चोर


बक्सर । औद्योगिक थाना क्षेत्र के खैरारी उपाध्यायपुर रोड स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।






स्कूल संचालक अमित कुमार सिंह ने औद्योगिक थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह 27 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे स्कूल में ताला बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे जब स्कूल पहुंचे तो कार्यालय, लाइब्रेरी और अन्य कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो लॉकर भी तोड़ा गया था।

आवेदन के अनुसार, चोर लॉकर में रखे करीब ₹11,200 नकद, एक प्रिंटर, दो पेन ड्राइव तथा दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए। घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।





सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले के अनुसंधान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu