Ad Code

सिकंदराबाद से लौटे युवक को बदमाशों ने पीछे से मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर


बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शुक्रवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक को पीछे से सटाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।



घायल की पहचान लालगंज निवासी गोवर्धन साह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू साह दो दिन पहले ही सिकंदराबाद से अपने गांव लौटा था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव में था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायल के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।




प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

सदर डीएसपी गौरव पांडेय के नेतृत्व मेंथानाध्यक्ष शम्भू भगत के साथ पुलिस टीम लालगंज गांव में कैंप कर रही है। संभावित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu