Ad Code

बक्सर को शाहाबाद प्रमंडल मुख्यालय बनाने की मांग, युवा जदयू नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात



बक्सर । युवा जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष मारकंडे पटेल ने राजधानी पटना स्थित सरकारी आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर बक्सर को शाहाबाद प्रमंडल का मुख्यालय बनाए जाने की मांग उठाई।




मारकंडे पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा कि बक्सर ऐतिहासिक, पौराणिक, भौगोलिक तथा सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला है। ऐसे में बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर को मिलाकर शाहाबाद क्षेत्र का नया प्रमंडल गठित किया जाए तथा उसका मुख्यालय बक्सर बनाया जाए। उनका कहना था कि इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और चारों जिलों की आम जनता को प्रशासनिक सुविधाएं अधिक सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी।





मुलाकात के दौरान मारकंडे पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी युवावस्था तथा उनके पुत्र निशांत कुमार के बचपन की एक संयुक्त दुर्लभ तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

मारकंडे पटेल ने विश्वास जताया कि बक्सर को प्रमंडल मुख्यालय बनाए जाने की मांग पर सकारात्मक पहल होने से शाहाबाद क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu