बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला संगठन को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए अनिल सिंह को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय, अहिरौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
अनिल सिंह, स्वर्गीय हृदय नारायण सिंह के पुत्र हैं और इटाढ़ी प्रखंड के गोपालपुर गांव (पोस्ट- बसंतपुर) के निवासी हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि अनिल सिंह की कर्मठता, संगठन के प्रति समर्पण और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अनिल सिंह अपनी सकारात्मक सोच, सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
अनिल सिंह की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
इस अवसर पर रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, संत सिंह, पूनम रविदास, विन्ध्याचल सिंह, सुखदेव राय, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, जिला महामंत्री विनोद राय, रमेश गुप्ता, आशानन्द सिंह, जितेन्द्र दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनिल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments