Ad Code

डॉक्टर्स डे पर IMA ने दो वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित, तनिष्क बक्सर ने किया अभिनंदन

बक्सर । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को ज्योति चौक स्थित तनिष्क, बक्सर में चिकित्सकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बक्सर की ओर से दो वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट एवं दीर्घकालीन चिकित्सा योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ IMA बक्सर के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. तिवारी एवं सचिव डॉ. रितेश चौबे ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देकर किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।

समारोह के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमर सिंह एवं डॉ. टेरेसिटा पोवाथ को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं तनिष्क, बक्सर की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

तनिष्क बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान और सेवा से लाखों लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं। उनका योगदान केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को गुणवत्ता, शुद्धता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट डिजाइनों के साथ विश्वसनीय खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में "शुभ विवाह ऑफर" के तहत गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज वैल्यू में 20 प्रतिशत तक तथा डायमंड ज्वेलरी पर डायमंड वैल्यू में 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। यह ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है।

उन्होंने बताया कि इस माह पुराने सोने के एक्सचेंज पर भी विशेष सुविधा उपलब्ध है। 22 कैरेट या उससे अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। ग्राहक किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए 22 कैरेट या उससे अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने को 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू पर बदलकर गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

स्टोर प्रबंधन ने बताया कि तनिष्क में कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग एवं शुद्धता जांच जैसी सेवाएं भी ग्राहकों को प्रदान की जाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर IMA के पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं तनिष्क बक्सर की पूरी टीम मौजूद रही।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...

Post a Comment

0 Comments

Close Menu