बक्सर । बक्सर जिले के विद्वान आचार्य बिमलेश ओझा जी महाराज ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इसी दिन व्रत, स्नान, दान एवं भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का विशेष महत्व है। यह पावन तिथि गुरु पूर्णिमा के रूप में भी पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है।
आचार्य बिमलेश ओझा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय सनातन परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। इस दिन श्रद्धालुओं को प्रातःकाल पवित्र नदी या जलाशय में स्नान कर दान-पुण्य करना चाहिए तथा भगवान श्री सत्यनारायण की विधि-विधान से पूजा और कथा का श्रवण करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने गुरु के दर्शन कर उनकी पूजा करनी चाहिए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। गुरु का आशीर्वाद जीवन में ज्ञान, विवेक, सफलता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
आचार्य ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन में सही दिशा और सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने अंत में सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा एवं श्री सत्यनारायण व्रत-पूजन की शुभकामनाएं देते हुए "राधे-राधे" का संदेश दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments