Ad Code

रोट्रैक्ट क्लब बक्सर का रक्तदान शिविर संपन्न, 23 रक्तवीरों ने किया महादान



बक्सर । रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से शनिवार को रेड क्रॉस भवन में "रक्तदान महादान, जीवनदान" थीम पर रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, रोट्रैक्ट चेयरमैन संजय सराफ, क्लब अध्यक्ष सागर वर्मा तथा सचिव प्रीतम वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष निर्मल सिंह, सौरभ तिवारी, दीपक अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, सुमित मानसिंघका, अनुराग मानसिंघका, रोट्रैक्ट कोषाध्यक्ष प्रिंस जायसवाल, राजू वर्मा, अमित वर्मा सहित ब्लड बक्सर के प्रियेश, रविशंकर शर्मा एवं नसीम नायक मौजूद रहे।




रक्तदान शिविर में कुल 23 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें सुजीत गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, आदिल खान, अमन अली, घनश्याम राजभर, शिवजी सिंह, मोनू कुमार वर्मा, श्रवण मिश्रा, ऋषभ जायसवाल, पप्पू पांडेय, मानस राजकुमार समेत अन्य रक्तवीरों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

रोट्रैक्ट चेयरमैन संजय सराफ ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने ब्लड बक्सर द्वारा चलाई जा रही जागरूकता मुहिम की भी सराहना की।




क्लब अध्यक्ष सागर वर्मा ने बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है तथा रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाती हैं। इससे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की स्थिति से भी अवगत हो जाता है।

कार्यक्रम के अंत में रोट्रैक्ट सचिव प्रीतम वर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में अपना योगदान देना है। शिविर में सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर एवं ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, अवधेश जी और मुकेश कुमार सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu