बक्सर । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुराना भोजपुर चौक से लेकर डुमरेजनी मंदिर गेट तक NH-120 के लगभग 5 किलोमीटर लंबे डुमरांव मेन रोड के नवनिर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के लिए करीब 19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
इस परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर नालों का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा और आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के नवीनीकरण की मांग की जा रही थी। अब सड़क बनने से न केवल यातायात बेहतर होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।
डुमरांव के जदयू विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इस सड़क के निर्माण का जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र की आम जनता को देते हुए कहा कि जनता के सहयोग, विश्वास और लगातार मिले समर्थन की बदौलत यह प्रशासनिक स्वीकृति संभव हो सकी है।
विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य डुमरांव को बेहतर सड़क, मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments