बक्सर । सोना खरीदने के लिए अब बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं है। बक्सर के प्रतिष्ठित RK Jewellers ने ग्राहकों के लिए 'RK Gold' ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग छोटी-छोटी रकम से भी डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। यह ऐप धीरे-धीरे सोने की बचत करने का आसान और सुरक्षित माध्यम बनता जा रहा है और बक्सर सहित आसपास के हजारों परिवारों की पहली पसंद बन रहा है।
RK Jewellers के अनुसार, पहले एकमुश्त बड़ी राशि खर्च करने की वजह से कई लोग सोना खरीदने की योजना टाल देते थे। RK Gold ऐप इस समस्या का समाधान लेकर आया है। इसमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं और समय के साथ उनकी बचत डिजिटल गोल्ड में परिवर्तित होती रहती है। बाद में इसी गोल्ड का उपयोग अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदने में भी किया जा सकता है।
दुकान संचालक ने बताया कि बक्सर और आसपास के कई परिवार अपने बच्चों की शादी, त्योहारों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस ऐप के माध्यम से नियमित रूप से सोने की बचत कर रहे हैं। इससे एक साथ बड़ी रकम खर्च करने की चिंता भी नहीं रहती और धीरे-धीरे पर्याप्त गोल्ड जमा हो जाता है।
RK Gold ऐप की प्रमुख विशेषताओं में छोटी रकम से निवेश की सुविधा, 100 प्रतिशत डिजिटल गोल्ड, कभी भी और कहीं से निवेश, सुरक्षित प्रक्रिया तथा भविष्य के लिए व्यवस्थित बचत शामिल है।
बढ़ती सोने की कीमतों के बीच RK Jewellers ने लोगों से जल्द बचत शुरू करने की अपील की है। इच्छुक ग्राहक RK Gold ऐप डाउनलोड कर अधिक जानकारी के लिए 8797858035 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। RK Jewellers का शोरूम पुराना चौक, बक्सर में स्थित है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments