Ad Code

वैवाहिक वर्षगांठ पर रोटरी क्लब बक्सर ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


बक्सर । रोटरी क्लब बक्सर के सदस्य रो. मंजेश केसरी एवं रो. अमृता केसरी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दंपती के सौजन्य एवं रोटरी क्लब बक्सर के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें उत्सवी माहौल के बीच कई पौधे लगाए गए।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष रो. निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और रोटेरियनों का प्रकृति के प्रति यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से जूझती दुनिया में इस तरह के अभियान संजीवनी का कार्य करते हैं।

क्लब के सचिव रो. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि लगाए गए पौधे केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश नहीं देते, बल्कि मंजेश केसरी एवं अमृता केसरी के सुखी, समृद्ध और दीर्घ दांपत्य जीवन के भी प्रतीक हैं। वहीं कोषाध्यक्ष रो. सीए कुमार सागर ने कहा कि जो व्यक्ति वृक्ष लगाता है, वह केवल पौधों को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ वातावरण की नींव तैयार करता है।






इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. निर्मल कुमार सिंह, सचिव रो. मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रो. सीए कुमार सागर, रो. एस.एम. साहिल, रो. अनिल जायसवाल, रो. मनीष, रो. चंदन गुप्ता, रो. विवेक, रो. दीपक, रो. सुदीप खेतान एवं रो. राहुल राघवन के अलावा बिहार पब्लिक स्कूल के प्रशासक एवं प्राचार्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने रो. मंजेश केसरी एवं रो. अमृता केसरी को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu